You are currently viewing Akhanda Movie Review and OTT News (अखंडा मूवी रिव्यु)

Akhanda Movie Review and OTT News (अखंडा मूवी रिव्यु)

Akhanda Movie Review and OTT News – अखंडा मूवी रिव्यु

Release date: 2 December 2021 (India)
Director: Boyapati Srinu
Music by: S. Thaman
Starring: Nandamuri BalakrishnaPragya JaiswalJagapathi BabuSrikanth
Production company: Dwaraka Creations
Cinematography: C. Ram Prasad

बात करें मास एंटरटेनमेंट की तो फिर उसमे क्या होना चाहिए ? एक ऐसी दुनिया जिसमे बिना दिमाग लगाए आप खो जाओ और कुछ समय के लिए ही सही पर उसे ही सच्ची दुनिया मानने लगो | अखंडा कुछ इसी तरह की मूवी है लेकिन, इसमे ऐसा बहुत कुछ है जो फिक्शनल होने की जगह रियल लगता है | भगवान की आराधना से लेकर यह हमे सिखाती है कि साइंस के इतने आगे होने के बाद भी क्यों हमें भगवान पर भरोसा रखना चाहिए, क्यों हमें मंदिरों को नष्ट नहीं होने देना चाहिए | यहाँ मैं किसी भी कलाकार की एक्टिंग की बात नहीं करूँगा क्योंकि फ़िल्म की जान खुद उसकी कहानी व निर्देशन है | आप नीचे फ़िल्म का एक सीन देखिये और बताइये कि इसमें क्रिएटिविटी के नाम पर जो चीज हमें परोसी गयी है वो कितनी ज्यादा बेहतरीन है | बॉलीवुड शायद ही इस तरह की फ़िल्म बनाने की हिम्मत जुटा पाए |

फ़िल्म अखण्डा का एक दृश्य

क्या पता जल्द ही बॉलीवुड इसको अपने तरह से बना कर इसका रीमेक कर दे और फ़िल्म की आत्मा को उससे छीन ले, उससे पहले आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख लीजिये | कहानी के बारे में बात नहीं करेंगे क्योंकि वो आपको यहॉं पढ़ने से ज्यादा देखने में मजा आएगा |

फ़िल्म को कोई रेटिंग नहीं दूँगा लेकिन एक बार देखने की सलाह जरूर दूंगा |